Maharashtra: मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर दर्ज होगा केस, ठाणे में रैली में तलवार उठाने का आरोप
महाराष्ट्र गृह विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चीफ राज ठाकरे के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. हाल ही में ठाणे में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक तलवार उठाई थी.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा. महाराष्ट्र गृह विभाग के अनुसार, मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. हाल ही में ठाणे में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक तलवार उठाई थी.
राज ठाकरे ने मंगलवार को ठाणे में एक रैली में अपनी मांग दोहराई और कहा कि जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए एक कानून लाया जाना चाहिए. ठाकरे ने धमकी दी कि अगर शिवसेना के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने तीन मई से पहले मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे. उन्होंने कहा कि यह धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दा है क्योंकि लाउडस्पीकर से सभी को परेशानी होती है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की अपील की.
As per Maharashtra Home Department, a case will be registered against MNS chief Raj Thackeray under Arms Act in connection with an event in Thane, where he raised a sword
— ANI (@ANI) April 13, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2022 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

