Prayagraj Shocker: प्रयागराज में चलती कार पर बम से हमला, दो कारोबारी घायल; शहर में दहशत (Watch Video)
प्रयागराज में रविवार देर रात एक खौफनाक वारदात ने सबको चौंका दिया. यहां नारीबारी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने चलती कार पर बम से हमला कर दिया.
Prayagraj Bomb Attack: प्रयागराज में रविवार देर रात एक खौफनाक वारदात ने सबको चौंका दिया. यहां नारीबारी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने चलती कार पर बम से हमला कर दिया. धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. कार में सवार दो कारोबारी बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावर बाइक पर सवार थे और कार के पास आते ही बम फेंककर मौके से फरार हो गए.
बताया जा रहा है कि घटना रीवां रोड पर हुई, जो काफी व्यस्त इलाका माना जाता है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. फिलहाल रंजिश को वजह माना जा रहा है, लेकिन जांच जारी है. इस हमले ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
प्रयागराज में चलती कार पर बम से हमला
#UttarPradesh: Bike riding miscreants threw 2 bombs on a car in #Prayagraj district. pic.twitter.com/4ABqLbNmF1
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) April 14, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2025 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

