देश

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में नाविकों की लूट! संगम जाने के लिए वसूल रहे दो से ढाई हजार रुपए; मेला प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं (Watch Video)

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की आस्था पर नाव वाले जमकर चांदी काट रहे हैं. आम दिनों में जो नाव का किराया सिर्फ 50-60 रुपए होता था, अब वही 2000-2500 रुपए तक वसूला जा रहा है.

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में नाविकों की लूट! संगम जाने के लिए वसूल रहे दो से ढाई हजार रुपए; मेला प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं (Watch Video)
Photo- @ocjain4/X

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की आस्था पर नाव वाले जमकर चांदी काट रहे हैं. आम दिनों में जो नाव का किराया सिर्फ 50-60 रुपए होता था, अब वही 2000-2500 रुपए तक वसूला जा रहा है. कई श्रद्धालुओं को 10-12 हजार रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं. संगम तट तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को मजबूरी में ये भारी भरकम किराया चुकाना पड़ रहा है. मेला प्रशासन इस पर पूरी तरह बेबस नजर आ रहा है, जिससे नाव वालों की मनमानी और बढ़ गई है. हजारों की संख्या में लोग संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन ज्यादा किराया सुनकर कई श्रद्धालु मायूस होकर लौट रहे हैं.

लोगों की मांग है कि प्रशासन इस पर सख्त कदम उठाए और नाव किराए को तय सीमा में रखे ताकि सभी श्रद्धालु आसानी से संगम स्नान कर सकें.

ये भी पढें: Varanasi School Closed: महाकुंभ में भारी भीड़ के चलते वाराणसी में 14 फरवरी तक स्कूल बंद, ऑनलाइन चलेंगी क्लासेस

महाकुंभ में नाविकों की लूट!

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2025 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).