देश

यूपी के Ayodhya में बड़ा हादसा! सिलेंडर ब्लास्ट से ढ़हा मकान, दो बच्चों समेत 5 लोगों की मौत; कई के दबे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां पूराकलंदर इलाके में गुरुवार रात एक मकान जोरदार धमाके के साथ ढह गया. ब्लास्ट में तीन बच्चों और दो युवकों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

यूपी के Ayodhya में बड़ा हादसा! सिलेंडर ब्लास्ट से ढ़हा मकान, दो बच्चों समेत 5 लोगों की मौत; कई के दबे होने की आशंका
Ayodhya Cylinder Blast (Photo- @NEXTPM_Kejriwal/X)

Ayodhya  Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां पूराकलंदर (Purakalandar Blast) इलाके में गुरुवार रात एक मकान जोरदार धमाके के साथ ढह गया. ब्लास्ट में तीन बच्चों और दो युवकों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि विस्फोट रसोई गैस सिलेंडर या पटाखों से हुआ होगा. विस्फोट की आवाज सुनकर स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंचे और मलबा हटाने लगे. पुलिस (Ayodhya Police) और प्रशासन की टीमें भी तुरंत पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया. अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कुछ लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घटनास्थल पर बचाव कार्य (Rescue Operations) में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढें: UP: अयोध्या में कैंसर पीड़ित सास को सड़क पर फेंकने के आरोप में महिला गिरफ्तार

अयोध्या में सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत

मलबे में चल रहा है सर्च ऑपरेशन

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2025 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).