देश

JP Nadda Twitter Account Hacked: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक, यूक्रेन के लिए क्रिप्टोक्यूरेंसी दान करने की कही बात

बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के ट्विटर हैंडल से यूक्रेन के समर्थन में पोस्ट किए गए, जिसके बाद उनके ट्विटर अकाउंट के हैक होने की संभावना जताई जा रही है.

JP Nadda Twitter Account Hacked: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक, यूक्रेन के लिए क्रिप्टोक्यूरेंसी दान करने की कही बात
जेपी नड्डा (Photo Credits Twitter/Pixabay)

JP Nadda Twitter Account Hacked: बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) का ट्विटर अकाउंट हैक (Twitter account Hacked) कर लिया गया. जेपी नड्डा के ट्विटर हैंडल से यूक्रेन के समर्थन में पोस्ट किए गए. पहले पोस्ट में लिखा गया है कि "यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हों. अब क्रिप्टोक्यूरेंसी दान स्वीकार (Cryptocurrency Donation for Ukraine) करना."  वहीं  दूसरे दूसरे पोस्ट में लिखा गया है कि मेरा अकाउंट हैक नहीं हुआ है. सभी दान यूक्रेन की सरकार को दिया जाएगा ."  ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद अब फिर से बहाल कर दिया गया है.

हैकर ने अकाउंट हैक करने बाद सॉरी भी लिखा है. इस जानकारी के आने के बाद उनके ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया- ''सॉरी मेरा अकाउंट हैक हो गया. यहां रूस को दान करने के लिए क्योंकि उन्हें मदद की ज़रूरत है.''

जेपी नड्डा के ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).