लाउडस्पीकर विवाद के बीच कुछ यूं भाईचारे का संदेश दें रहा पटना का यह मंदिर और मस्जिद, दोनों धर्मों का बढ़ा रहा सम्मान
देश में लाउडस्पीकर विवाद के बीच बिहार की राजधानी पटना में स्थित एक मंदिर 50 मीटर की दूरी पर स्थित मस्जिद में अज़ान के दौरान अपने लाउडस्पीकर बंद कर देता है, जबकि मुस्लिम समुदाय के लोग भी हिंदुओं की भावनाओं का पूरा ख्याल रखते है और त्योहारों पर पूरा ख्याल रखते है.
बिहार की राजधानी पटना में स्थित एक मंदिर 50 मीटर की दूरी पर स्थित मस्जिद में अज़ान के दौरान अपने लाउडस्पीकर बंद कर देता है, जबकि मुस्लिम समुदाय के लोग भी हिंदुओं की भावनाओं का पूरा ख्याल रखते है. महावीर मंदिर के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने कहा “न तो हमें अज़ान से कोई दिक्कत है और न ही उन्हें भजन-कीर्तन से कोई दिक्कत है. हम आपस में भाईचारा बनाए रखते हैं और अक्सर एक दूसरे की मदद करते हैं.”
वहीं, मस्जिद के अध्यक्ष फैसल इमाम ने बताया कि हमने रामनवमी पर मंदिर में आने वाले भक्तों को शरबत पिलाए, क्योंकि वे मस्जिद के सामने कतार में थे. मंदिर में लाउडस्पीकर पूरे दिन भजन-कीर्तन बजाते हैं लेकिन अज़ान के दौरान सम्मान के प्रतीक के रूप में वह बंद कर दिए जाते हैं. यह सौहार्द की भावना है.
Bihar | A temple situated 50-meters apart from a mosque in Patna turns off its loudspeakers during Azaan while the mosque takes care of temple devotees as a mark of reverence towards each other pic.twitter.com/56OFaTuiFL
— ANI (@ANI) May 1, 2022
Bihar | Neither we've a problem with Azaan nor do they have an issue with Bhajan-Kirtan. We maintain brotherhood among us & often help each other: Kishor Kunal, Mahavir Mandir Chairman, Patna pic.twitter.com/x740me37lc
— ANI (@ANI) May 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2022 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

