देश

Bihar Nagar Nikay Chunav Results 2022 Live: कोईलवर नगर पंचायत चुनाव में सरताज आलम जीते

बिहार निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है. बुधवार को हुए मतदान में राज्य के 23 जिलों में 11,127 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में कैद हो गया था.

Bihar Nagar Nikay Chunav Results 2022 Live: कोईलवर नगर पंचायत चुनाव में सरताज आलम जीते
Representative Image (Photo: PTI)

पटना, 30 दिसंबर: बिहार निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है. बुधवार को हुए मतदान में राज्य के 23 जिलों में 11,127 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में कैद हो गया था. इन चुनावों में राज्य के लगभग 62 लाख मतदाताओं में से 57.17 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

कोईलवर नगर पंचायत चुनाव में सरताज आलम जीते हैं. उन्हें महज 17 वोटों से जीत मिली है. वहीं मनोज सिंह को पिपरा नगर पंचायत का अध्यक्ष चुना गया है. कौसर जहां आरा नगर निगम के वार्ड नंबर एक से निर्वाचित हुई हैं. इसके अलावा दरभंगा नगर निगम में मेयर प्रत्याशी धर्मशीला गुप्ता आगे चल रही हैं. वोटों की गिनती अभी जारी है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).