Bengaluru Rains: बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते महिला की मौत, अंडरपास में भरे पानी में कार फंसने से गई जान, सीएम सिद्धारमैया ने जताया शोक
बेंगलुरु में रविवार को भारी बारिश ने शहर को अस्त व्यस्त कर दिया. क्योंकि भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जल- जमाव की स्थित पैदा हो गई. वहीं कई इलाकों में कई पेड़ उखड़कर सड़कों पर आ गए है. बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते एक 23 वर्षीय महिला की जान भी गई है
Bengaluru Rains: बेंगलुरु में रविवार को भारी बारिश ने शहर को अस्त व्यस्त कर दिया. क्योंकि भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जल- जमाव की स्थित पैदा हो गई. वहीं कई इलाकों में कई पेड़ उखड़कर सड़कों पर आ गए है. बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते एक 23 वर्षीय महिला की जान भी गई है. तेज बारिश के चलते आरके सर्कल के पास अंडरपास में पानी भरने की वजह से महिला की कार कार फंस गई. जिस कार में वह अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ सवार थी. कार फंसने के बाद लोग कार में डूब गए. जिसके बाद चीख-पुकार की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने कार में सवार लोगों को को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन कार में सवार लोगों में भानु रेखा नाम की एक महिला की मौत हो गई.
मृतक भानु रेखा बेंगलुरु में इंफोसिस कंपनी में काम करती थीं. बताया जा रहा है. महिला हैदराबाद की रहने वाली है. वह अपने परिवार के साथ बेंगलुरु आई थी. वहीं हादसे में जान गंवाने वालीमहिला के प्रति सीएम सिद्धारमैया ने दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है.
Tweet:
Karnataka CM Siddaramaiah takes stock of the damage caused due to heavy rain in Bengaluru and expressed his condolences on the demise of a 23-year-old woman who died after drowning in the waterlogged underpass in KR Circle area of the city. pic.twitter.com/4w5q4O542p
— ANI (@ANI) May 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2023 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

