BBC IT Raid: दिल्ली-मुंबई में आयकर के छापे पर बीबीसी का बयान, 'उम्मीद करते हैं हालात जल्द ठीक होंगे'
दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग के छापेमारी के बीच बीबीसी का बयान आया है. बयान में कहा गया कि आयकर अधिकारी इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में हैं और हम पूरा सहयोग कर रहे हैं. हम उम्मीद करते हैं कि यह स्थिति जल्द से जल्द सुलझ जाएगी
BBC IT Raid: दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग का छापा जारी है. छापेमारी के बीच बीबीसी ने बयान जारी कर कहा है कि आयकर अधिकारी इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में हैं और हम पूरा सहयोग कर रहे हैं. हम उम्मीद करते हैं कि यह स्थिति जल्द से जल्द सुलझ जाएगी. बता दें कि बीबीसी के अधिकारियों ने मंगलवार को बीबीसी के दिल्ली और मुंबई कार्यालयों में 'सर्वे' अभियान चलाया है. यह कार्रवाई ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (बीबीसी) द्वारा 2002 के गुजरात दंगों पर 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' नामक दो-भाग की डॉक्यूमेंट्रीजारी करने के कुछ ही हफ्तों बाद हुई है.
सूत्रों के मुताबिक, ब्रॉडकास्टिंग कॉपोर्रेशन के कर्मचारियों को अपने कंप्यूटर सिस्टम और फोन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा गया. सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बीबीसी के दिल्ली कार्यालय में दोपहर की पाली में काम करने वाले कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया, जबकि कार्यालय में मौजूद लोगों को जल्दी जाने के लिए कहा गया.
Tweet:
The Income Tax Authorities are currently at the BBC offices in New Delhi and Mumbai and we are fully cooperating.
We hope to have this situation resolved as soon as possible.
— BBC News Press Team (@BBCNewsPR) February 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2023 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

