श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध, पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई- मंदिर समिति
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है. मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर परिसर में जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाया है कि अगर कोई फोटो लेता या वीडियो बनाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी...
उत्तराखंड, 17 जुलाई: श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है. मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर परिसर में जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाया है कि अगर कोई फोटो लेता या वीडियो बनाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेंद्र ने एएनआई को बताया, ''पिछले दिनों कुछ तीर्थयात्री मंदिर के अंदर अभद्र तरीके से वीडियो और रील बना रहे थे और तस्वीरें भी खींच रहे थे. इसे सख्ती से लागू किया जाएगा, इसलिए चेतावनी दी गई है. केदारनाथ में बोर्ड भी लगाए गए हैं.” यह भी पढ़ें: CM Yogi Rudrabhishek Video: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया, देखें वीडियो
देखें ट्वीट:
#WATCH | Uttarakhand | Shri Badrinath-Kedarnath Temple Committee bans photography and videography inside Kedarnath Temple. The Temple committee puts up warning boards at various places on the Kedarnath temple premises, that if anyone is caught taking photos or making videos,… pic.twitter.com/c4AXVbRrtj
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2023 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

