देश

Azam Khan Convicted in Dungarpur Case: आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, रामपुर के चर्चित डूंगरपुर केस में कोर्ट ने सुनवाई 7 साल की सजा

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की उत्तर प्रदेश के रामपुर के चर्चित डूंगरपुर केस में मुश्किलें बढ़ने वाली है. कोर्ट ने इस केस में सपा के वरिष्ठ नेता को सात साल की सजा सुनाई है.

Azam Khan Convicted in Dungarpur Case: आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, रामपुर के चर्चित डूंगरपुर केस में कोर्ट ने सुनवाई 7 साल की सजा
(Photo Credits ANI)

Azam Khan Convicted in Dungarpur Case: सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की  मुश्किलें बढ़ने वाली है. रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने के चर्चित डूंगरपुर केस में उन्हें सात साल की सजा सुनाई है. आजम खान के साथ उनके साथ इस केस शामिल रामपुर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खान, पूर्व क्षेत्राधिकारी आले हसन और बरकत अली के खिलाफ भी कोर्ट ने सजा सुनाया है. पिछले हप्ते कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आजम खान के साथ ही इन तीनों आरोपियों को भी दोषी पाया था.

दरअसल रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में डूंगरपुर बस्ती को खाली करवाने को लेकर साल 2019 में केस दर्ज हुए थे, जिसमें से एक मामला जेल रोड निवासी एहतेशाम की तरफ से भी दर्ज करवाया गया था. इसमें सभी पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, डकैती और आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप था. जिसमें आजम खान का भी नाम था. मौजूदा समय में आजम खान सीतापुर जेल में बंद हैं.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2024 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).