गुजरात में10 मार्च से शुरू होगा Defense Expo 2022, हथियारों की प्रदर्शनी में शामिल होंगी 1000 से ज्यादा कंपनियां
गुजरात के गांधीनगर में 10 से 14 मार्च 2022 तक सुरक्षा प्रणालियों पर एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी DefExpo2022 होगी. कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा वैश्विक कंपनियां अपने हथियारों का प्रदर्शन करेंगी.
गुजरात, 4 मार्च: भूमि, नौसेना, वायु और गृहभूमि सुरक्षा प्रणालियों पर एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी DefExpo2022 गुजरात (Gujarat) के गांधीनगर (Gandhinagar) में 10 से 14 मार्च 2022 तक होगी. डिफेंस एक्सपो थल सेना, नौसेना और होमलैंड सुरक्षा प्रणालियों पर एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी है. जानकारी के अनुसार अभी तक इस कार्यक्रम के लिए 930 प्रदर्शक पंजीकरण करवा चुके हैं. इस कार्यक्रम में विदेशों के कई रक्षा मंत्री शामिल हो सकते हैं.
यह डिफएक्सपो (DefExpo2022) एक लाख वर्गमीटर क्षेत्र में लगेगा और 1996 में शुरुआत के बाद से यह अब तक की सबसे बड़ी प्रदर्शनी होगी. दुनियाभर के 55 देशों ने इस प्रदर्शनी में भाग लेने की पुष्टि की है. कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा वैश्विक कंपनियां अपने हथियारों का प्रदर्शन करेंगी.
भूमि, नौसेना, वायु और गृहभूमि सुरक्षा प्रणालियों पर एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी DefExpo2022 गुजरात के गांधीनगर में 10 से 14 मार्च 2022 तक होगी। pic.twitter.com/2lceUjLc1G
— प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज (@PBNS_Hindi) March 4, 2022
Raksha Mantri Shri @rajnathsingh reviews preparations for #DefExpo2022, which is scheduled to be held at Gandhinagar, Gujarat from March 10-14. @SpokespersonMoD@adgpi@indiannavy@IAF_MCC@drajaykumar_ias@DRDO_India@DefProdnIndia@defexpo2022@ddsahyadrinews@airnews_mumbai pic.twitter.com/1Rn0M9MSuT
— PRO Defence Pune (@PRODefPune) February 28, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

