देश

CM Kejriwal Admitted his Mistake in SC: मानहानि मामले में सीएम केजरीवाल ने मानी गलती, सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा रद्द करने की अपील की (Watch Tweet)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी आईटी सेल से जुड़े मानहानि केस में SC में अपनी गलती स्वीकार की है. उन्होंने कहा कि मुझसे अनजाने में एक अपमानजक वीडियो रीट्वीट करने की गलती हुई है. मेरे खिलाफ दर्ज मानहानि केस निरस्त किया जाए.

CM Kejriwal Admitted his Mistake in SC: मानहानि मामले में सीएम केजरीवाल ने मानी गलती, सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा रद्द करने की अपील की (Watch Tweet)
CM Kejriwal | Credit- ANI

CM Kejriwal Admitted his Mistake in SC: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी आईटी सेल से जुड़े मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने SC में अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि मुझसे अनजाने में एक अपमानजक वीडियो रीट्वीट करने की गलती हुई है. मेरे खिलाफ दर्ज मानहानि केस निरस्त किया जाए. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट में इस केस की सुनवाई पर 11 मार्च तक रोक लगा दी है. बता दें, सीएम केजरीवाल पर 2018 में यह केस दर्ज हुआ था. यूट्यूबर ध्रुव राठी के जिस वीडियो को उन्होंने रीट्वीट किया था, उसमें में विकास सांकृत्यन नाम के व्यक्ति के बारे में अपमानजनक बातें कही गई थीं. दिल्ली हाईकोर्ट ने यह कहते हुए मुकदमा रद्द करने से मना कर दिया था कि ट्वीटर पर केजरीवाल को बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं. उन्होंने बिना वीडियो की जांच किए किसी गलत जानकारी करोडों लोगों तक फैलाया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2024 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).