Maharashtra: बर्ड फ्लू का खौफ, पालघर में 1,922 और ठाणे में 23 हजार से अधिक पक्षियों को मारा गया
पालघर में करीब 1,922 और ठाणे में 23,000 से अधिक पक्षियों को मारा गया है. ठाणे जिले के वेहलोली गांव के पोल्ट्री फार्म में करीब 100 पक्षियों की मौत हुई थी, जिनके नमूनों की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी.
Bird Flu in Maharashtra, 22 फरवरी: महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ठाणे और पालघर में बर्डफ्लू का मामला सामने आया है. महाराष्ट्र पशुपालन मंत्री सुनील केदार ने बताया कि "पालघर में करीब 1,922 और ठाणे में 23,000 से अधिक पक्षियों को मारा गया है. पहले भी जब महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू आया था तब राज्य ने बहुत अच्छे से नियंत्रित किया था और इस बार भी हम इसे नियंत्रित कर लेंगे"
ठाणे जिले के वेहलोली गांव के पोल्ट्री फार्म में करीब 100 पक्षियों की मौत हुई थी, जिनके नमूनों की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी. इसके बाद जिला प्रशासन ने एक किलोमीटर के दायरे में मौजूद मुर्गी पालन केंद्रों की करीब 25 हजार पक्षियों को मारने का आदेश दिया था.
पालघर में करीब 1,922 और ठाणे में 23,000 से अधिक पक्षियों को मारा गया है। पहले भी जब महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू आया था तब राज्य ने बहुत अच्छे से नियंत्रित किया था और इस बार भी हम इसे नियंत्रित कर लेंगे: बर्ड फ्लू पर सुनील केदार,पशुपालन मंत्री, महाराष्ट्र pic.twitter.com/KTgGgCBnn0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2022 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

