Angry Kapil Sharma Slams Indigo: इंडिगो पर भड़के कपिल शर्मा, उड़ान में देरी के लिए एयरलाइंस पर उतारा गुस्सा, शेयर किया ये VIDEO
एक्टर कपिल शर्मा ने फ्लाइट लेट हो जाने के कारण भड़क गए. कपिल ने इसको लेकर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने इंडिगो फ्लाइट की लेटलतीफी पर गुस्सा निकाला है.
बुधवार को कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने फ्लाइट लेट हो जाने के कारण भड़क गए. कपिल ने इसको लेकर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने इंडिगो फ्लाइट की लेटलतीफी पर गुस्सा निकाला है. कपिल ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘आपने पहले हमें 50 मिनट तक बस में इंतजार कराया और अब आपकी टीम कह रही है कि पायलेट ट्रेफिक में फंस गया है. सच में? हमें 8 बजे टेकऑफ करना चाहिए था, लेकिन अब 9 बजकर 20 मिनट हो गए हैं. यहां प्लेन के कॉकपिट में अब तक एक भी पायलेट नहीं पहुंचा है. क्या आपको लगता है कि इस तरह के रवैये के बाद फ्लाइट में सफर करने वाले 180 लोग दोबारा इसी फ्लाइट से सफर करना चाहेंगे?’
Dear @IndiGo6E first you made us wait in the bus for 50 minz, and now your team is saying pilot is stuck in traffic, what ? Really ? we supposed to take off by 8 pm n it’s 9:20, still there is no pilot in cockpit, do you think these 180 passengers will fly in indigo again ? Never…
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) November 29, 2023
इसके बाद दूसरे पोस्ट में कपिल शर्मा ने कहा कि 'अब वे सभी यात्रियों को विमान से उतार रहे हैं और कह रहे हैं कि हम आपको दूसरे विमान से भेज देंगे, लेकिन हमें फिर से सुरक्षा जांच के लिए टर्मिनल पर वापस जाना होगा.'
Now they r de boarding all the passengers n saying we will send you in another aircraft but again we have to go back to terminal for security check 👏👏👏👏👏 #indigo👎 pic.twitter.com/NdqbG0xByt
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) November 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2023 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

