देश

IndiGo Flight Enters Pakistan: पाकिस्तान में घुस गया भारत का इंडिगो विमान, आधे घंटे की सैर के बाद लौटा हिंदुस्तान, अहमदाबाद में हुई लैंडिंग

इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट खराब मौसम के चलते लाहौर के पास में भटक गई. गनिमत ये रही कि विमान बिना किसी दुर्घटना के भारतीय एयर स्पेस में लौट आया.

IndiGo Flight Enters Pakistan: पाकिस्तान में घुस गया भारत का इंडिगो विमान, आधे घंटे की सैर के बाद लौटा हिंदुस्तान, अहमदाबाद में हुई लैंडिंग
Representative Image | Photo: PTI

अमृतसर से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो (Indigo)  एयरलाइंस की एक फ्लाइट (Flight) खराब मौसम (Bad Weather) के चलते लाहौर (Lahore)  के पास में भटक गई. गनिमत ये रही कि विमान बिना किसी दुर्घटना के भारतीय एयर स्पेस में लौट आया, लेकिन उससे पहले ये विमान गुजरांवाला तक पहुंच गया था.

फ्लाइट राडार के मुताबिक, भारतीय विमान शनिवार शाम करीब 7:30 बजे लाहौर के उत्तर में प्रवेश किया और रात 8:01 बजे भारत लौटा. नागर विमानन प्राधिकरण (CAA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह असामान्य नहीं है, क्योंकि मौसम खराब होने की स्थिति में ‘अंतरराष्ट्रीय रूप से इसकी इजाजत’ होती है.

इससे पहले मई में, पाकिस्तान में भारी बारिश होने के कारण पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन (PIA) का एक विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया था और करीब 10 मिनट तक वह भारतीय इलाके के ऊपर मंडरा रहा था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2023 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).