Hanuman Chalisa: सांसद नवनीत राणा और पति रवि को बड़ा झटका, कोर्ट ने 14 दिन की हिरासत में भेजा
मुंबई में हनुमान चालीसा को लेकर घमासान जारी है. शनिवार को हुई गिरफ्तारी के बाद रविवार को सांसद नवनीत राणा को उनके पति रवि राणा के साथ बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों 6 मई तक जेल भेजने का आदेश दिया है.
मुंबई में हनुमान चालीसा को लेकर घमासान जारी है. शनिवार को हुई गिरफ्तारी के बाद रविवार को सांसद नवनीत राणा को उनके पति रवि राणा के साथ बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों 6 मई तक जेल भेजने का आदेश दिया है. बांद्रा के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की हॉलिडे एंड संडे कोर्ट ने अमरावती से सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है.
इससे पहले शनिवार को दिनभर हंगामे के बाद पुलिस ने नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को गिरफ्तार कर लिया था. नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है. उनके खिलाफ IPC की धारा 353 के तहत FIR दर्ज की गई है. नवनीत राणा पर सरकारी काम में दखल देने का आरोप लगाया गया है.
Hanuman Chalisa row | Amravati MP Navneet Rana and MLA Ravi Rana sent to judicial custody for 14 days by the Holiday and Sunday court of Metropolitan Magistrate, Bandra.
— ANI (@ANI) April 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2022 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

