Amit Shah Schools Owaisi: लोकसभा में अमित शाह ने ओवैसी की ली चुटकी, समझाया- क्या है राजद्रोह और देशद्रोह में अंतर, देखें वीडियो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बुधवार को राजद्रोह और आतंकवाद का जिक्र कर विपक्षी दलों पर हमला किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि इन्होंने राजद्रोह का फायदा उठाया.
Bharatiya Nyaya Sanhita Bill: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बुधवार (20 दिसंबर) को राजद्रोह और आतंकवाद का जिक्र कर विपक्षी दलों पर हमला किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि इन्होंने राजद्रोह का फायदा उठाया.
अमित शाह ने कहा कि राजद्रोह अंग्रेज लेकर आए थे और इस कारण हमारे स्वतंत्रता सेनानी सालों तक जेल में बंद रहे. पहली बार नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐताहासिक निर्णय लेते हुए राजद्रोह की धारा 124क को पूर्णतया समाप्त कर दिया.
असदुद्दीन ओवैसी का किया जिक्र
शाह ने कहा, ''ओवैसी साहब हंस रहे हैं. ओवैसी साहब मैं भी साइकोलॉजी पढ़ा हूं और विज्ञान का छात्र हूं. हम राज्दोह की जगह देशद्रोह लेकर आए. देश आजाद हो चुका है. लोकतांत्रिक देश है. शासन का विरोध कोई भी कर सकता है. इसको लेकर किसी को जेल में नहीं जाना पड़ेगा. ओवैसी साहब कटाक्ष करते हुए हंस रहे हैं तो कहना चाहता हूं कि देश के खिलाफ कोई नहीं बोल सकता.' आप सरकार की जितनी चाहे आलोचना कर सकते हैं, लेकिन देश के खिलाफ कोई कुछ नहीं बोल सकता है. राष्ट्रहित सर्वोपरि है'
‘राजद्रोह’ Replaced by ‘देशद्रोह’ in new Criminal Bill
It means anyone if free to criticise Government But No one is Free to criticise the Nation pic.twitter.com/81IkY5VQ8g
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) December 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

