देश

मुंबई दौरे पर अमित शाह, BMC चुनाव को लेकर फडणवीस की मौजूदगी में BJP नेताओं के साथ की बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुंबई दौरे पर हैं. रविवार की रात मुंबई पहुंचने के बाद शाह ने सोमवार को लालबाग़ के राजा के दर्शन करने के बाद आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर बीजेपी के सांसदों, विधायकों के साथ बैठक की.

मुंबई दौरे पर अमित शाह, BMC चुनाव को लेकर फडणवीस की मौजूदगी में BJP नेताओं के साथ की बैठक

मुंबई:  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) मुंबई दौरे पर हैं. रविवार की रात मुंबई पहुंचने के बाद शाह ने सोमवार को लालबाग़ के राजा के दर्शन करने के बाद आगामी बीएमसी चुनाव (BMC Election) को लेकर बीजेपी के सांसदों, विधायकों के साथ बैठक की. बैठक में आगमी बीएमसी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई. इस इस बैठक में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Dy CM Devendra Fadnavis)  भी मौजूद रहे हैं.

बता दें कि बृहन्मुंबई महानगरपालिक (बीएमसी) के चुनाव सितंबर के अंत या अक्टूबर में होने की संभावना है. फिलहाल बीएमसी में कई सालों से उद्धव ठाकरे की शिवसेना काबिज है. ऐसे में बीजेपी, शिंदे के साथ मिलकर उद्धव ठाकरे की शिवसेना को उखड भेकना चाहती है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2022 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).