क्रिकेट

Akshay Kumar-Shikhar Dhawan Video: उज्जैन पहुंचे अक्षय कुमार और शिखर धवन, महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा, देखें वीडियो

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और क्रिकेटर शिखर धवन 9 सितंबर को बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे. उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती, अभिषेक पूजन कर आशीर्वाद लिया.

Akshay Kumar-Shikhar Dhawan Video: उज्जैन पहुंचे अक्षय कुमार और शिखर धवन, महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा, देखें वीडियो
(Photo Credit: Twitter)

उज्जैन: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और क्रिकेटर शिखर धवन 9 सितंबर को बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे. उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती, अभिषेक पूजन कर आशीर्वाद लिया. अक्षय कुमार का 9 सितंबर को जन्म-दिन है. इसलिए इस मौके पर वे बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर भाटिया के साथ यहां पहुंचे.

पूजा के दौरान अक्षय कुमार और उनके बेटे पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए. अक्षय ने भगवा धोती सोला और आरव ने सफेद कुर्ता पायजामा पहन रखा था. उनकी बहन और भतीजी ने भी भगवा रंग की साड़ी पहनी थी.

क्रिकेटर शेखर धवन भी धोती पहन कर मंदिर पहुंचे. शिखर धवन ने मीडिया से कहा कि वे भी बाबा महाकाल का धन्यवाद करने आए हैं कि उन्होंने यहां बुलाया. शिखर ने भगवान से प्रार्थना की कि भारत विश्व-कप जीते.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).