देश

Akhilesh Yadav on BJP: बीजेपी पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस मिलकर सिखाएगी सबक- VIDEO

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी. दोनों दलों में सीटों का बंटवारा भी हो चुका है. बीजेपी की हर एक साजिश से प्रदेश के लोगों को बचाने की हम हर संभव कोशिश करेंगे.

Akhilesh Yadav on BJP: बीजेपी पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस मिलकर सिखाएगी सबक- VIDEO
Akhilesh Yadav | Credit- ANI

Akhilesh Yadav on BJP: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद दौरे पर रहे. यहां उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर खुलकर बातचीत की. अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी. दोनों दलों में सीटों का बंटवारा भी हो चुका है. 25 तारीख को मैं भी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहा हूं. हम जनता के बीच जरूरी मुद्दे लेकर जाएंगे. बीजेपी की हर एक साजिश से प्रदेश के लोगों को बचाने की हम हर संभव कोशिश करेंगे. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बैलेट पेपर से से चुनाव हुआ था इसलिए इनकी चोरी पकड़ी गई. मशीन से वोटिंग हुई होती तो इनकी चोरी कहां से पकड़ी जाती? बीजेपी के लोग वोट लूटने का काम करते हैं. ऐसे लोगों को आने वाले चुनाव में सबक सिखाने की जरूरत है.

वीडियो देखें: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).