Hajj Yatra 2024: मक्का हज यात्रा पर गए 98 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टी (Watch Video)
सऊदी अरब के मक्का में हज के दौरान 98 भारतीयों की मौत हुई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस साल 1 लाख 75 हजार भारतीय हज पर जा चुके हैं. अब तक हमारे 98 नागरिक मारे जा चुके हैं
Hajj Yatra 2024: सऊदी अरब के मक्का में हज के दौरान 98 भारतीयों की मौत हुई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस साल 1 लाख 75 हजार भारतीय हज पर जा चुके हैं. अब तक हमारे 98 नागरिक मारे जा चुके हैं. ये मौतें प्राकृतिक बीमारी, पुरानी बीमारी, प्राकृतिक कारणों और बुढ़ापे के कारण हुई हैं. अराफात के दिन छह भारतीयों की मौत हुई और चार भारतीयों की मौत दुर्घटनाओं के कारण हुई है. पिछले साल हज में मरने वाले भारतीयों की संख्या 187 थी. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मक्का में हमारा हज मिशन काम कर रहा है. यात्रियों को लेकर सारी व्यवस्थाएं की गई है. इस प्रकार के हादसे पर हम तुरंत कार्रवाई करते हैं. सभी लोगों का ध्यान रखा जाता है. मक्का में बहुत गर्मी भी पड़ रही है, इसकी वजह से वहां लोग हीटवेव का भी शिकार हो रहे हैं.
मक्का हज यात्रा पर गए 98 भारतीयों की मौत
#WATCH | Delhi: On the death of Hajj pilgrims from India, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "This year, 175,000 Indian pilgrims have visited Hajj so far... We have 98 Indian pilgrims who have died in Hajj..." pic.twitter.com/8vEVzOjQ8j
— ANI (@ANI) June 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

