देश

Kanwar Yatra 2024: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 कांवड़ियो की मौत, बिजली के खंभे से टकराया था वाहन- VIDEO

झारखंड के लातेहार में पांच कांवड़ यात्रियों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं. बालूमाथ उप-मंडल पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि यह घटना तम-तम टोला में सुबह करीब 3 बजे हुई.

Kanwar Yatra 2024: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 कांवड़ियो की मौत, बिजली के खंभे से टकराया था वाहन- VIDEO
Credit -Pixabay

Kanwar Yatra 2024: झारखंड के लातेहार में पांच कांवड़ यात्रियों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं. बालूमाथ उप-मंडल पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि यह घटना तम-तम टोला में सुबह करीब 3 बजे हुई. तीर्थयात्री देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई और एक हाई-टेंशन ओवरहेड तार उनके ऊपर गिर गया. इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभी रूप से घायल हो गए. सभी मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 श्रद्धालुओं की मौत

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2024 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).