देश

Prayagraj: जीत का जश्न मना रहे भाजपा की कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, मामले में 4 पुलिसकर्मी निलंबित

आरोप है कि प्रयागराज के फूलपुर नेवादा गांव में जब डीजे के धुन पर जश्न मनाया जा रहा था तभी दूसरे पक्ष के युवाओं ने हमला बोल दिया. लाठी डंडे से पीटने के बाद पथराव किया. इसी दौरान एक भाजपा समर्थक की मौत हो गई है.

Prayagraj: जीत का जश्न मना रहे भाजपा की कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, मामले में 4 पुलिसकर्मी निलंबित
प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार (Photo Credit : ANI)

यूपी, 14 मार्च: प्रयागराज (Prayagraj) में एक भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत  Suspicious Death of a BJP worker) और कार्यकर्ता के परिजनों को प्रताड़ित करने की सूचना उच्चाधिकारियों को समय पर नहीं देने पर एसएचओ बहरिया रवि प्रकाश, एसआई संजय यादव एवं आरक्षक विकास उपाध्याय एवं दीन दयाल दुबे सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित (4 policemen suspended) कर दिए गए हैं. यह जानकारी प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने दी है.

आरोप है कि प्रयागराज के फूलपुर नेवादा गांव में जब डीजे के धुन पर जश्न मनाया जा रहा था तभी दूसरे पक्ष के युवाओं ने हमला बोल दिया. लाठी डंडे से पीटने के बाद पथराव किया. इसी दौरान एक भाजपा समर्थक की मौत हो गई है. मामले की जानकारी जब भाजपा नेताओं को हुई जमकर बवाल हुआ. वहीं पुलिस उसकी मौत को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2022 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).