देश

केरल में COVID-19 की बेकाबू रफ्तार, 24 घंटे में मिले 34 हजार नए मामले, 49 लोगों की मौत

केरल में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 34,199 नये मामले आने के साथ ही राज्य में सक्रीय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,68,383 हो गई है. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 49 लोगों की जान चली गई. इस अवधि में 8,193 लोग डिस्चार्ज भी हुए.

केरल में COVID-19 की बेकाबू रफ्तार, 24 घंटे में मिले 34 हजार नए मामले, 49 लोगों की मौत
कोरोना संक्रमित की मौत I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

केरल में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. राज्य में  पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 34,199 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 8,193 लोग डिस्चार्ज हुए और 49 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई. केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 28,481 नये मामले आये थे. केरल में सेामवार को संक्रमण के 22,946 नये मामले आए थे.

राज्य में कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने पाबंदियों को और सख्ती से लागू करने और इस संबंध में गुरुवार को समीक्षा बैठक करने का फैसला लिया है. सरकार ने कहा कि इस बैठक में कॉलेजों और दफ्तरों को बंद करने, सार्वजनिक परिवहनों में लोगों के यात्रा करने और अन्य पाबंदियों पर चर्चा की जाएगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2022 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).