मनोरंजन

‘Pushpa 2’ Stampede Case: पुष्पा 2 भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को मिली जमानत, हर रविवार पुलिस स्टेशन में लगानी होगी हाजिरी

हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट ने 3 जनवरी 2025 को अभिनेता अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2: द रूल’ फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ के मामले में नियमित जमानत दे दी. यह हादसा 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुआ था.

‘Pushpa 2’ Stampede Case: पुष्पा 2 भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को मिली जमानत, हर रविवार पुलिस स्टेशन में लगानी होगी हाजिरी
Allu Arjun (Photo Credits: Instagram)

‘Pushpa 2’ Stampede Case: हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट ने 3 जनवरी 2025 को अभिनेता अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2: द रूल’ फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ के मामले में नियमित जमानत दे दी. यह हादसा 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुआ था. इस दुखद घटना में 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई थी और उनके बेटे को चोटें आई थीं. हालांकि अल्लू अर्जुन इस घटना में सीधे तौर पर शामिल नहीं थे, लेकिन उन्हें 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी.

नामपल्ली कोर्ट ने नियमित जमानत देते हुए अल्लू अर्जुन को 50,000 रुपये की दो जमानत राशि जमा करने का निर्देश दिया है. साथ ही, उन्हें हर रविवार चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में उपस्थित होना होगा. यह मामला अभी भी जांच के अधीन है और पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार अन्य व्यक्तियों की भूमिका पर भी ध्यान केंद्रित किया है.

अल्लू अर्जुन को मिली जमानत

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2025 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).