मनोरंजन

Shilpa Shetty की मां सुनंदा शेट्टी की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती, उनसे मिलने पहुंचीं एक्ट्रेस (Watch Video)

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की मां सुनंदा शेट्टी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते आनन-फानन में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्ट्रेस को अपनी मां से मिलने के लिए लीलावती अस्पताल में जाते हुए देखा जा सकता है.

Shilpa Shetty की मां सुनंदा शेट्टी की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती, उनसे मिलने पहुंचीं एक्ट्रेस (Watch Video)
शिल्पा शेट्टी और सुनंदा शेट्टी (Photo Credits: File Image)

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) की मां सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty) की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते आनन-फानन में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. गुरुवार (30 अक्टूबर) को एक पैपराजी हैंडल द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, ‘धड़कन’ एक्ट्रेस को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के बाहर देखा गया. वीडियो में शिल्पा अपनी गाड़ी से उतरकर जल्दी से अंदर जाती हुई दिख रही हैं. अभी तक उनकी मां के हॉस्पिटल में एडमिट होने का सही कारण कन्फर्म नहीं हुआ है. उनकी मां का हॉस्पिटल में एडमिट होना ऐसे समय में हुआ है जब एक्ट्रेस और उनके पति राज कुंद्रा का बिजनेसमैन दीपक कोठारी के साथ कानूनी केस चल रहा है, जिन्होंने इस कपल पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty Fraud Case: धोखाधड़ी के केस में शिल्पा शेट्टी को नहीं मिली लॉस एंजेलिस जाने की अनुमति, रद्द किया प्लान

शिल्पा शेट्टी अपनी मां सुनंदा शेट्टी से मिलने के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचीं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2025 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).