अपनी मौत की फर्जी खबर फैलाने वाली पूनम पांडे पर FIR दर्ज, मैनेजर के खिलाफ भी हुआ एक्शन
मशहूर मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे को मौत की फर्जी खबर फैलाना भारी पड़ गया है. अब पूनम पांडेय और उनके मैनेजर पर FIR दर्ज कर ली गई है. पूनम पांडे की मौत की खबर ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को शॉक कर दिया था.
मशहूर मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे को मौत की फर्जी खबर फैलाना भारी पड़ गया है. अब पूनम पांडेय और उनके मैनेजर पर FIR दर्ज कर ली गई है. पूनम पांडे की मौत की खबर ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को शॉक कर दिया था.
दिल्ली
➡मॉडल पूनम पांडे और मैनेजर पर FIR दर्ज
➡मौत की झूठी खबर फैलाने पर FIR दर्ज.#Delhi #PoonamPandeyDead #PoonamPandey pic.twitter.com/qh0GapjILa
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 3, 2024
पूनम के मैनेजर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में उनकी मौत की खबर पोस्ट की थी, जिसमे बताया गया था की मॉडल ने सर्वाइकल कैंसर के चलते दम तोड़ दिया है. जिसके बाद आज वह मीडिया के सामने आई और मौत की खबर फ़ैलाने के पीछे की वजह भी बताई, लेकिन अब उनको यह मजाक करना भारी पड़ गया है.
पूनम पांडे ने कहा है कि मौत वाली पोस्ट सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए डाली गई थी. वीडियो पोस्ट पर उन्होंने कहा, "मैं जिंदा हूं. सर्वाइकल कैंसर की वजह से मेरी मौत नहीं हुई है. दुर्भाग्यवश मैं उन सैकड़ों-हजारों औरतों के बारे में ऐसा नहीं बोल सकती हूं, जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर की वजह से अपनी जान गंवा दी. ऐसा नहीं था कि वो इस बारे में कुछ नहीं कर सकती थीं, लेकिन उन्हें पता ही नहीं था कि क्या करना है. मैं आपको यहां पर ये बताने के लिए हूं कि अन्य कैंसर के मुकाबले सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव है."
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2024 11:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

