फेमस पाकिस्तानी सिंगर Quratulain Balouch पर भालू ने किया अटैक, बाल-बाल बचीं; बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के दौरान हादसा
क्यूबी के नाम से मशहूर पाकिस्तानी गायिका कुर्रतुलैन बलोच हाल ही में एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 सितंबर की रात स्कार्दू के देवसाई नेशनल पार्क में सोते समय उन पर भूरे भालू ने हमला कर दिया.
Quratulain Balouch Bear Attack: क्यूबी के नाम से मशहूर पाकिस्तानी गायिका कुर्रतुलैन बलोच हाल ही में एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 सितंबर की रात स्कार्दू के देवसाई नेशनल पार्क (Deosai National Park, Skardu) में सोते समय उन पर भूरे भालू ने हमला कर दिया. उस समय क्यूबी बाढ़ प्रभावित इलाकों (Pakistan Flood) में राहत कार्य के लिए गई थीं. भालू के अचानक टेंट में घुसने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मौके पर मौजूद सीडीआरएस टीम ने तुरंत हिम्मत दिखाई और भालू को वहां से भगा दिया. अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है.
अच्छी बात यह है कि उन्हें कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं. कुर्रतुलैन बलोच अपने हिट गाने "वो हमसफर था" से मशहूर हुईं और इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने गाए.
कुर्रतुलैन बलूच पर भूरे भालू ने हमला किया
Bear attack on renowned singer Quratulain Baloch in Skardu. she was attacked while camping in Deosai National Park, sustaining injuries to both arms from the bear's claws. She is currently receiving treatment at Skardu Hospital.#QuratulainBaloch #Skardu #BearAttack #Deosai pic.twitter.com/GqohUE0S7E
— Dilshad Hadi (@Dilshad_Hadii) September 5, 2025
भालू के हमले के बाद कुर्रतुलैन बलूच ने बयान जारी किया
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2025 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

