Sonu Nigam Faces Stone Pelting: DTU एंगिफेस्ट 2025 में सोनू निगम पर फेंके गए पत्थर, सिंगर ने दर्शकों से की अपील - ‘ऐसा न करें’
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) के एंगिफेस्ट 2025 में मशहूर सिंगर सोनू निगम के कॉन्सर्ट के दौरान हंगामा मच गया. रविवार को हुए इस इवेंट में करीब एक लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स मौजूद थे.
Sonu Nigam Faces Stone Pelting: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) के एंगिफेस्ट 2025 में मशहूर सिंगर सोनू निगम के कॉन्सर्ट के दौरान हंगामा मच गया. रविवार को हुए इस इवेंट में करीब एक लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स मौजूद थे, जब कुछ लोगों ने मंच की ओर पत्थर और बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं, जिससे सोनू निगम की टीम खतरे में आ गई. सोनू निगम ने भीड़ को शांत करने की कोशिश करते हुए कहा, “मैं यहां आपके लिए आया हूं ताकि हम सब एक अच्छा समय बिता सकें. मैं आपसे इंजॉय करने से मना नहीं कर रहा, लेकिन कृपया ऐसा न करें.” उन्होंने यह भी बताया कि उनके टीम मेंबर्स इस हंगामे में चोटिल हो रहे हैं.
हालांकि, हालात नियंत्रण में आने के बाद 51 वर्षीय गायक ने फिर से अपना परफॉर्मेंस जारी रखा, जिससे दर्शकों ने राहत की सांस ली.
सोनू निगम पर फेके गए पत्थर:
🎤🚨 What was meant to be a magical night at Delhi Technological University’s (DTU) Engifest 2025 turned chaotic when Sonu Nigam was forced to halt his performance midway. A section of the massive crowd began hurling stones and bottles at the stage, endangering his team.
Here's… pic.twitter.com/jSSaKEJCh8
— Hindustan Times (@htTweets) March 25, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2025 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

