Sky Force Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ने दूसरे हफ्ते पकड़ी रफ्तार, मल्टीप्लेक्स में शानदार प्रदर्शन
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर फिल्म 'स्काई फोर्स' ने दूसरे हफ्ते के शनिवार को शहरी क्षेत्रों में तेजी दिखाई है. मल्टीप्लेक्स में दर्शकों की भीड़ ने फिल्म के बिजनेस को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है.
Sky Force Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर फिल्म 'स्काई फोर्स' ने दूसरे हफ्ते के शनिवार को शहरी क्षेत्रों में तेजी दिखाई है. मल्टीप्लेक्स में दर्शकों की भीड़ ने फिल्म के बिजनेस को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. यह ट्रेंड वीकेंड 1 से ही देखा जा रहा है और रविवार को भी अच्छे आंकड़े आने की संभावना है. 'स्काई फोर्स' ने वीक 2 के शुक्रवार को 4.60 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 7.40 करोड़ तक पहुंच गया. अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 111.70 करोड़ हो चुका है. Sky Force Review: भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘स्काई फोर्स’ साहस और बलिदान की अनूठी कहानी, स्क्रीन पर जमी अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की जोड़ी!
फिल्म की कमाई का बड़ा हिस्सा मल्टीप्लेक्स से आ रहा है, जहां फिल्म को लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. शहरी क्षेत्रों में दर्शकों ने 'स्काई फोर्स' को पसंद किया है, जो इसकी सफलता में बड़ा योगदान दे रहा है. दूसरे वीकेंड में फिल्म का प्रदर्शन इस बात की ओर इशारा करता है कि यह जल्द ही 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है. अक्षय कुमार की यह फिल्म दर्शकों को लगातार आकर्षित कर रही है और इसकी उड़ान फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही.
'स्काई फोर्स' का कारोबार:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2025 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

