बॉलीवुड

Jaat Theme Song Out: सनी देओल स्टारर 'जाट' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में गूंजेगी दहाड़ (Watch Video)

सनी देओल की आगामी फिल्म 'जाट' का थीम सॉन्ग हाल ही में रिलीज़ किया गया है, जिसे प्रसिद्ध गायक अमृत मान ने गाया है. संगीतकार थमन एस के निर्देशन में बने इस गाने के बोल भी अमृत मान ने ही लिखे हैं.

Jaat Theme Song Out: सनी देओल स्टारर 'जाट' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में गूंजेगी दहाड़ (Watch Video)
Jaat, Zee Music Company (Photo Credits: Youtube)

Jaat Theme Song Out: सनी देओल की आगामी फिल्म 'जाट' का थीम सॉन्ग हाल ही में रिलीज़ किया गया है, जिसे प्रसिद्ध गायक अमृत मान ने गाया है. संगीतकार थमन एस के निर्देशन में बने इस गाने के बोल भी अमृत मान ने ही लिखे हैं. फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है, जो अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. 'जाट' फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ रितेश देशमुख, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर और स्वरूपा घोष जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा चुका है, और अब इस थीम सॉन्ग ने फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.​ Jaat Trailer Out: एक्शन से भरपूर सनी देओल की आगामी फिल्म 'जाट' का पावरफुल ट्रेलर हुआ रिलीज, 'ये ढाई किलो के हाथ की ताकत पूरा नॉर्थ देख चुका है, अब साउथ देखेगा' (Watch Video)

फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. दर्शकों को इस एक्शन से भरपूर फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जिसमें सनी देओल अपने दमदार अभिनय से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं.​

'जाट' के थीम सॉन्ग को यहां देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).