बॉलीवुड

Jaat Trailer Out: एक्शन से भरपूर सनी देओल की आगामी फिल्म 'जाट' का पावरफुल ट्रेलर हुआ रिलीज, 'ये ढाई किलो के हाथ की ताकत पूरा नॉर्थ देख चुका है, अब साउथ देखेगा' (Watch Video)

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जाट’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में दमदार एक्शन और सनी देओल का वही पुराना गुस्सैल अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं.

Jaat Trailer Out: एक्शन से भरपूर सनी देओल की आगामी फिल्म 'जाट' का पावरफुल ट्रेलर हुआ रिलीज, 'ये ढाई किलो के हाथ की ताकत पूरा नॉर्थ देख चुका है, अब साउथ देखेगा' (Watch Video)
Jaat Trailer, Mythri Movie Makers (Photo Credits: Youtube)

Jaat Trailer Out: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जाट’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में दमदार एक्शन और सनी देओल का वही पुराना गुस्सैल अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं. ट्रेलर का समापन एक धमाकेदार डायलॉग से होता है – "ये ढाई किलो के हाथ की ताकत पूरा नॉर्थ देख चुका है, अब साउथ देखेगा." गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक जबरदस्त एक्शन-ड्रामा है, जिसमें सनी देओल के साथ रंदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और साउथ के बड़े सितारे नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स ने किया है. ट्रेलर में सनी देओल जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं, जो उनकी ‘घायल’, ‘गदर’ और ‘बॉर्डर’ जैसी हिट फिल्मों की याद दिलाता है.

‘जाट’ 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म सनी देओल के करियर में एक और बड़ा हिट जोड़ पाएगी या नहीं.

देखें 'जाट' ट्रेलर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2025 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).