Jaat:'जाट' में सनी देओल और रणदीप हुड्डा का आमना-सामना, फर्स्ट लुक जारी, रणदीप का दमदार अवतार वायरल (Watch Video)
बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा की अपकमिंग फिल्म 'जाट' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं रणदीप हुड्डा इस बार खलनायक की भूमिका निभाने वाले हैं.
Jaat: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा की अपकमिंग फिल्म 'जाट' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं रणदीप हुड्डा इस बार खलनायक की भूमिका निभाने वाले हैं. हाल ही में माईथ्री मूवीज (Mythri Movies) ने फिल्म से रणदीप हुड्डा के किरदार 'राणा टुंगा' (Rana Tunga) का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं. फिल्म 'जाट' से रणदीप हुड्डा का पहला लुक बेहद खतरनाक और इंटेंस नजर आ रहा है. वीडियो में उनकी दमदार बॉडी लैंग्वेज और खतरनाक एक्सप्रेशन्स देखकर साफ हो जाता है कि वह इस फिल्म में एक पावरफुल विलेन के रूप में धमाका करने वाले हैं. Jaat Release Date: सनी देओल स्टारर एक्शन फिल्म 'जाट' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सनी देओल के एक्शन अवतार को लेकर पहले से ही फैंस एक्साइटेड थे, अब रणदीप हुड्डा का लुक देखकर फिल्म को लेकर दीवानगी और भी बढ़ गई है.
देखें संदीप हुड्डा का नया अवतार:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2025 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

