बॉलीवुड

Jaat Release Date: सनी देओल स्टारर एक्शन फिल्म 'जाट' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सनी देओल के फैंस के लिए बड़ी खबर है, उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'जाट' की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी. फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तेलुगू और तमिल भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा.

Jaat Release Date: सनी देओल स्टारर एक्शन फिल्म 'जाट' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Jaat, Sunny Deol (Photo Credits: Instagram)

Jaat Release Date: सनी देओल के फैंस के लिए बड़ी खबर है, उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'जाट' की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी. फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तेलुगू और तमिल भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा. 'जाट' में दर्शकों को सनी देओल का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. लंबे समय बाद सनी देओल फिर से अपने फैंस के लिए एक एक्शन से भरपूर फिल्म लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म को डायरेक्ट किया है गोपीचंद मालिनेनी ने, जो एक्शन और मनोरंजन से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा, जिसमें सनी देओल का दमदार अंदाज और कहानी की झलक देखने को मिलेगी. यह फिल्म दर्शकों को रोमांचक अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है. 'जाट' की कहानी और सनी देओल का एक्शन दोनों ही इस फिल्म को बड़ी हिट बनाने की ओर इशारा कर रहे हैं.

10 अप्रैल को सिनेमाघरों में 'जाट':

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2025 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).