टीवी

Web Series 'XXX': एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ बेगूसराय कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, सैनिकों के अपमान का मामला

बेगूसराय की कोर्ट ने फिल्म निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है.

Web Series 'XXX': एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ  बेगूसराय  कोर्ट  ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, सैनिकों के अपमान का मामला

 पटना: बिहार की बेगूसराय की कोर्ट ने  फिल्म निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) के खिलाफ  गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. दरअसल Web Series 'XXX' में कई सारे आपत्तिजनक सीन्स दिखाए गए थे. उन्हीं में से एक सीन सैनिक की पत्नी से जुड़े आपत्तिजनक सीन्स भी थे और इसकी वजह से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. इसी को लेकर बिहार के बेगूसराय में एकता कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

बेगूसराय कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को समन भेजकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए थे. लेकिनं कोर्ट के आदेश के बाद भी एकता कपूर और उनकी मां कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2022 10:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).