बॉलीवुड

Bhool Bhulaiyaa 3: CBFC ने बिना कट के पास की ‘भूल भुलैया 3’, कार्तिक आर्यन की फिल्म में तीन डायलॉग्स में किए बदलाव

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की एग्जामिनिंग कमेटी ने कार्तिक आर्यन अभिनीत और अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को बिना किसी दृश्य कट के मंजूरी दे दी है.

Bhool Bhulaiyaa 3: CBFC ने बिना कट के पास की ‘भूल भुलैया 3’, कार्तिक आर्यन की फिल्म में तीन डायलॉग्स में किए बदलाव
T-Series (Photo Credits: Youtube)

Bhool Bhulaiyaa 3: सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की एग्जामिनिंग कमेटी ने कार्तिक आर्यन अभिनीत और अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को बिना किसी दृश्य कट के मंजूरी दे दी है. हालांकि, कमेटी ने तीन संवादों में बदलाव की सिफारिश की. फिल्म में "गंगा जल" शब्द को बदलकर "चंगा जल" कर दिया गया, और उपशीर्षक में इसे "इट्स जस्ट होली वाटर" दर्शाया गया है ताकि नदी का नाम न लिया जाए. इसके अलावा, "चोटिया" शब्द का उपयोग हटा दिया गया ताकि किसी प्रकार का अनचाहा आपत्तिजनक संकेत न जाए. एक संवाद "सप्लीमेंट लेके भी... खड़ा नहीं होता" को बदलकर "सपोर्ट लेकर भी उठ नहीं पा रहा है" किया गया है, जिसके लिए उपशीर्षक "He can’t even stand straight after taking support" रखा गया है.

फिल्म में शराब के सेवन वाले दृश्यों में स्थिर डिस्क्लेमर भी जोड़ा गया है. ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन और अनीस बज्मी की यह तीसरी फिल्म बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है, जो इन छोटे-मोटे संशोधनों के बाद दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है.

CBFC ने बिना कट के पास की ‘भूल भुलैया 3:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Movified (@movifiedbollywood)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2024 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).