Aamir Khan's ‘Laapataa Ladies’ Audition Viral: 'लापता लेडीज' में रवि किशन के रोल के लिए आमिर खान ने दिया था ऑडिशन, वायरल हुआ वीडियो (Watch Video)
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' में पुलिसवाले श्याम मनोहर के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था. हालांकि, बाद में यह रोल रवि किशन को मिल गया.
Aamir Khan's ‘Laapataa Ladies’ Audition Viral: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' में पुलिसवाले श्याम मनोहर के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था. हालांकि, बाद में यह रोल रवि किशन को मिल गया. अब आमिर खान के ऑडिशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं. फिल्म की डायरेक्टर किरण राव ने पहले ही यह खुलासा किया था कि उन्होंने इस किरदार के लिए आमिर खान को कास्ट करने की सोची थी. लेकिन ऑडिशन के बाद उन्हें रवि किशन की परफॉर्मेंस ज्यादा प्रभावशाली लगी. Aamir Khan Dating Gauri Spratt: गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं आमिर खान, अपने जन्मदिन की प्रेस मीट में किया खुलासा
किरण राव का मानना था कि फिल्म को रियलिस्टिक टच देने के लिए किसी बड़े स्टार को लेना सही नहीं होगा, इसलिए उन्होंने इस किरदार के लिए रवि किशन को फाइनल किया.
रवि किशन बने पुलिस अफसर श्याम मनोहर
'लापता लेडीज' में रवि किशन ने पुलिस अफसर श्याम मनोहर की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. उनकी दमदार परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से तारीफ मिली थी. अब जब आमिर खान के ऑडिशन का वीडियो सामने आया है, तो फैंस इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं कि अगर आमिर इस रोल में होते तो फिल्म का लुक कैसा होता.
देखें 'लापता लेडीज' के लिए आमिर खान का ऑडिशन:
Aamir Khan auditioned for Ravi Kishan's role in Laapata Ladies but was rejected pic.twitter.com/BqHLOaRXqC
— Pinku (@pinkutalks) March 26, 2025
फिल्म को दर्शकों ने दिया शानदार रिस्पॉन्स
2024 में रिलीज हुई 'लापता लेडीज' को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी. फिल्म की कहानी, किरदारों की परफॉर्मेंस और किरण राव की बेहतरीन डायरेक्शन को काफी सराहा गया. अब देखना दिलचस्प होगा कि आमिर खान इस तरह के रियलिस्टिक किरदारों में कब नजर आते हैं और क्या वे भविष्य में किरण राव की किसी फिल्म में अभिनय करते हैं या नहीं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2025 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

