वायरल

Viral Video: जब बेबी जिराफ से पहली बार मिले उसके पिता, मनमोहक वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन

सोशल मीडिया पर एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बेबी जिराफ से पहली बार उसके पिता मिलने के लिए पहुंचते हैं और अपने बच्चे को पहली बार देखते हैं. यह नजारा लोगों के दिलों को जीत रहा है.

Viral Video: जब बेबी जिराफ से पहली बार मिले उसके पिता, मनमोहक वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन
बेबी जिराफ से पहली बार मिले पिता (Photo Credits: X)

Giraffe Viral Video: माता-पिता बनना हर शादीशुदा कपल का सबसे बड़ा सपना होता है और जब वो अपनी संतान को पहली बार देखते हैं तो उन्हें लगता है कि उन्हें इस दुनिया की सारी खुशियां मिल गई हैं. चाहे इंसान हो या फिर जानवर, हर किसी के लिए उनकी संतान ईश्वर द्वारा दी हुई अनमोल भेंट होती है. इंसानों की तरह ही जानवरों में भी अपने बच्चों के लिए यह भावना देखने को मिलती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बेबी जिराफ (Baby Giraffe) से पहली बार उसके पिता मिलने के लिए पहुंचते हैं और अपने बच्चे को पहली बार देखते हैं. यह नजारा लोगों के दिलों को जीत रहा है.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बेबी जिराफ पहली बार पिता से मिला. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. बताया जा रहा है कि इस वीडियो को मूल रूप से साल 2020 में पोस्ट किया गया था, जो एक बार फिर से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: चिड़ियाघर में जिराफ को खाना खिलाने की कोशिश कर रहा था बच्चा, अगले ही पल जानवर ने कर दी ऐसी हरकत… (Watch Viral Video)

बेबी जिराफ से पहली बार मिले पिता जिराफ

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता जिराफ एक बाड़े में घुसता है और वो अपने नवजात बच्चे को देखने के लिए बाड़े के अंदर अपना सिर झुकाता है. अपने बच्चे को देखने के बाद वो मां जिराफ को चूमने के लिए आगे बढ़ता है. वीडियो अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सांता बारबरा चिड़ियाघर का बताया जा रहा है, जहां पिता जिराफ अपने नवजात जिराफ से मिलने के लिए पहुंचता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2024 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).