वायरल

चिड़ियाघर में जिराफ को खाना खिलाने की कोशिश कर रहा था बच्चा, अगले ही पल जानवर ने कर दी ऐसी हरकत… (Watch Viral Video)

एक चिड़ियाघर से हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपने माता-पिता के साथ पहुंचा एक बच्चा जिराफ को कुछ खिलाने की कोशिश करता है, लेकिन अगले ही पल खाने की चीज के साथ जिराफ उस बच्चे को ही ऊठा लेता है.

चिड़ियाघर में जिराफ को खाना खिलाने की कोशिश कर रहा था बच्चा, अगले ही पल जानवर ने कर दी ऐसी हरकत… (Watch Viral Video)
खाने की चीज के साथ बच्चे को उठाता जिराफ (Photo Credits: X)

Giraffe Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) से जुड़े वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. कई लोग जानवरों को करीब से देखने के लिए जंगल सफारी की मदद लेते हैं तो कई लोग चिड़ियाघर (Zoo) पहुंच जाते हैं. हालांकि जानवरों के बेहद करीब जाना खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि कई बार जानवर हमलावर हो जाते हैं. ऐसे में उनसे उचित दूरी बनाकर रखने में ही भलाई होती है. इसी कड़ी में एक चिड़ियाघर से हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें अपने माता-पिता के साथ पहुंचा एक बच्चा जिराफ (Giraffe) को कुछ खिलाने की कोशिश करता है, लेकिन अगले ही पल खाने की चीज के साथ जिराफ उस बच्चे को ही ऊठा लेता है.

इस वीडियो को एक्स पर @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- जिराफ चिड़ियाघर में एक लड़के का अपहरण करने की कोशिश करता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 15 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: जन्म के बाद पहली बार चलने की कोशिश करता दिखा नन्हा जिराफ, मनमोहक वीडियो देख आप भी कहेंगे- सो क्यूट

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा अपने माता-पिता के साथ चिड़ियाघर में पहुंचा है, जहां वो जिराफ को खाने के लिए कुछ देने की कोशिश करता है. जिराफ खाने की उस चीज को अपने मुंह से दबोच लेता है, लेकिन बच्चा उसपर अपनी पकड़ नहीं छोड़ता है, जिसके चलते खाने की चीज के साथ जिराफ बच्चे को भी उठा लेता है. जिराफ की इस हरकत को देख बच्चे के माता-पिता फौरन उसे खींचते हैं और उसे बचा लेते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2024 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).