वायरल

Viral Video: तेंदुए से बचने के लिए बत्तख ने किया मरने का नाटक, अपने अभिनय से बना दिया शिकारी को बेवकूफ

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्ही बत्तख तेंदुए के चंगुल में फंस जाती है, लेकिन उसे चकमा देने के लिए वो मरने का नाटक करने लगती है.

Viral Video: तेंदुए से बचने के लिए बत्तख ने किया मरने का नाटक, अपने अभिनय से बना दिया शिकारी को बेवकूफ
तेंदुए से बचने के लिए बत्तख ने किया मरने का नाटक (Photo Credits: X)

Leopard Vs Duck Viral Video: जंगल में अक्सर शिकारी जानवरों का राज चलता है, क्योंकि वो अपनी स्फूर्ति, ताकत और शिकार करने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में जंगल के इन शिकारियों से अपनी जान बचाने के लिए दूसरे जानवर दूरी बनाकर रखने में ही अपनी भलाई समझते हैं. हालांकि कई बार कमजोर जीवों का इन शिकारी जानवरों से सामना हो जाता है तो ऐसे में या तो वो इनके शिकार बन जाते हैं या फिर अपनी सूझबूझ की बदौलत वो अपनी जान बचाने में कामयाब भी हो जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्ही बत्तख तेंदुए के चंगुल में फंस जाती है, लेकिन उसे चकमा देने के लिए वो मरने का नाटक करने लगती है.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बत्तख के बच्चे ने तेंदुए से बचने के लिए मरने का नाटक किया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 4.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- बत्तख ने तो खेल कर दिया, जबकि एक अन्य ने लिखा है- कोई इसे ऑस्कर दो भाई. यह भी पढ़ें: फुल स्पीड में पानी के अंदर तैरती दिखी बत्तख, पलक झपकते आंखों से हो गई ओझल (Watch Viral Video)

तेंदुए को चकमा देने के लिए बत्तख ने किया मरने का नाटक

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्ही सी बत्तख अपने रास्ते जा रही होती है, तभी एक तेंदुआ उसकी तरफ लपकता है, लेकिन भागने के बजाय नन्ही बत्तख वहीं लेट जाती है और मरने का नाटक करने लगती है. हालांकि तेंदुआ बत्तख को अपने मुंह में दबोचकर उसे एक जगह पर ले जाता है और बैठ जाता है. जैसे ही वो उसे खाने की तैयारी करता है, वैसे ही नन्ही बत्तख झट से उठकर वहां से दौड़ लगा लेती है और तेंदुआ उसे देखता ही रह जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2024 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).