वायरल

फुल स्पीड में पानी के अंदर तैरती दिखी बत्तख, पलक झपकते आंखों से हो गई ओझल (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक बत्तख का दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स के हाथ से छूटते ही बत्तख फूल स्पीड में पानी में तैरने लगती है और देखते ही देखते पल भर में वो आंखों से ओझल हो जाती है.

फुल स्पीड में पानी के अंदर तैरती दिखी बत्तख, पलक झपकते आंखों से हो गई ओझल (Watch Viral Video)
पानी में तैरती बत्तख (Photo Credits: X)

Duck Viral Video: प्रकृति अपने आप में बेहद अद्भुत है, क्योंकि आए दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है, जिसे देख आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. खासकर, जानवरों और पक्षियों से जुड़े वीडियोज की अगर बात करें तो वो कभी-कभी अपनी कलाबाजियों से लोगों को हैरत में डाल देते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बत्तख (Duck) का दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स के हाथ से छूटते ही बत्तख फूल स्पीड में पानी में तैरने लगती है और देखते ही देखते पल भर में वो आंखों से ओझल हो जाती है. यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे देख हैरान भी हो रहे हैं.

इस वीडियो को @semestasains नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे शेयर किए जाने के बाद से अब तक 190.6k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ये बत्तख डाइविंग भी कर सकते हैं. वहीं दूसरे ने लिखा है- लगता है ये ओलंपियन से इंस्पायर हुई होगी. यह भी पढ़ें: Viral Video: ग्रुप के साथ चलते समय मॉडलिंग करने लगी बत्तख, उसके रैंप वॉक का अंदाज जीत लेगा दिल

फुल स्पीड में पानी में तैरने लगी बत्तख

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बत्तख को शख्स ने पकड़ रखा है, लेकिन जैसे ही वो उसे छोड़ता है, बत्तख गोली की स्पीड में पानी में तैरने लगती है. आप देख सकते हैं कि किस तरह से पानी में उतरते ही बत्तख तेजी से तैरना शुरु कर देती है, जिसे देख हर कोई हैरान हो जाता है. तैरते हुए वो देखते ही देखते आंखों से ओझल हो जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2024 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).