Viral Video: ग्रुप के साथ चलते समय मॉडलिंग करने लगी बत्तख, उसके रैंप वॉक का अंदाज जीत लेगा दिल
सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपने झुंड के साथ जा रही एक बत्तख पर अचानक से मॉडलिंग का बुखार चढ़ जाता है और वो एक मॉडल की तरह चलने लगती है.
Duck Ramp Walk Viral Video: आपने रैंप पर खूबसूरत मॉडल्स (Models) को रैंप वॉक (Ramp Walk) करते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी बत्तख को रैंप वॉक करते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें अपने झुंड के साथ जा रही एक बत्तख पर अचानक से मॉडलिंग (Modeling) का बुखार चढ़ जाता है और वो एक मॉडल की तरह चलने लगती है. वो कुछ इस तरह से चल रही है, जैसे कि कोई मॉडल रैंप पर अपना जलवा बिखेर रही है. इस वीडियो को देखने के बाद कोई उसकी तुलना मॉडल से कर रहा है तो किसी का कहना है कि बत्तख पर मॉडलिंग की बुखार चढ़ गया है.
इस वीडियो को @Fun_viral_vids नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और यह वीडियो उनके दिलों को जीत रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो 133.4k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- यह मिक जैगर की तरह चल रही है, जबकि दूसरे ने लिखा है- रैंप वॉक करती हुई बत्तख. यह भी पढ़ें: Viral Video: बत्तख और कुत्ते में दिखा गजब का याराना, लंबे समय बाद मिलने पर एक-दूसरे से ऐसे जताया प्यार
देखें वीडियो-
When you've had a good night pic.twitter.com/LV4TSAm5xm
— Fun Viral Vids 😊 (@Fun_Viral_Vids) February 13, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि बत्तखों का एक ग्रुप साथ में जा रहा है, जिसमें पीछे की तरफ चल रही एक बत्तख मदमस्त होकर चलने लगती है. वो अपने पंख फैलाकर बिल्कुल ऐसे चलने लगती है, जैसे मॉडल रैंप पर चलती है. मॉडल की तरह रैंप वॉक करती इस बत्तख की अदाओं को देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है और लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2024 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

