Viral Video: पहली बार खुद को आईने में देख बुरी तरह से घबरा गया भालू, फिर उसने जो किया… देखकर हंस पड़ेंगे आप
एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भालू जब पहली बार खुद को आईने में देखता है तो बुरी तरह से घबरा जाता है और डर के मारे कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.
Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में आए दिन वाइल्ड लाइफ (Wild Life) से जुड़े मजेदार वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते रहते हैं. जहां शिकार से जुड़े वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाले होते हैं तो वहीं कई वीडियो इतने मजेदार भी होते हैं कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं. अगर बात करें इंसानों की तो सजने-संवरने या खुद को निहारने के लिए वो आइने के सामने खड़े हो जाते हैं, लेकिन जानवरों की दुनिया में ऐसा नहीं होता है. ऐसे में अगर कभी कोई जानवर खुद को आईने (Mirror) में पहली बार देख लेता है तो उसका चौंकना लाजमी है. इसी कड़ी में एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक भालू (Bear) जब पहली बार खुद को आईने में देखता है तो बुरी तरह से घबरा जाता है और डर के मारे कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.
इस वीडियो को @Earth_Seeker1 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जानवरों के मज़ेदार पल, थ्रेड देखना न भूलें. भाई ने पहली बार खुद को आईने में देखा. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 6.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: घर के बैकयार्ड में बने तालाब के भीतर मजे से नहाने लगा भालू, सिक्योरिटी फुटेज में दिखा हैरान करने वाला नजारा
जब भालू ने पहली बार खुद को देखा आईने में
Animal's funny moments 🧵🧵🧶
Don't miss the thread.
1. Bro saw himself for the first time on a mirror 🪞 pic.twitter.com/upUKe1QhPu
— Earth_Seeker (@Earth_Seeker1) August 22, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में एक भालू खुद को जब पहली बार आईने में देखता है तो वो चौंक जाता है. डर के मारे वो पहले तो आईने से दूर कूद जाता है, फिर उसमें झांककर पता लगाता है कि क्या वास्तव में उसके सामने कोई दूसरा जानवर है. यह देखने के लिए भालू जल्दी से आईने के पीछे चला जाता है, लेकिन वहां उसे कोई नजर नहीं आता है. इसके बाद गुस्सा होकर भालू आईने को जमीन पर नीचे खींच लेता है, फिर पता लगाने की कोशिश करता है कि उसे नजर आने वाला दूसरा भालू कहां है और यहीं पर यह वीडियो समाप्त हो जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2025 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

