Viral Video: जंगल सफारी के दौरान फोटो क्लिक करने वाले पर्यटकों के पीछे पड़ा गुस्सैल जिराफ, बचने के लिए गाड़ी दौड़ाने लगा ड्राइवर
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल सफारी के दौरान फोटो क्लिक कर रहे पर्यटकों पर जिराफ का गुस्सा भड़क उठता है और वो उनके पीछे दौड़ लगा देता है.
Viral Video: जंगल की दुनिया से अक्सर वाइल्ड लाइफ सफारी (Wild Life Safari) और जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. कई बार ये वीडियोज लोगों को डरा देते हैं, जबकि कई बार ये रोमांचक अनुभव प्रदान करते हैं. जंगली जानवरों से लगाव रखने वाले लोग अक्सर जंगल सफारी के दौरान जानवरों को करीब से देखने का मौका अपने हाथ से जाने नहीं देते हैं, लेकिन कई बार अचानक जंगली जानवर पीछे से पर्यटकों (Tourists) के पीछे पड़ जाते हैं, जिसके चलते पर्यटक अपनी जान बचाकर वहां से भागने पर मजबूर हो जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल सफारी के दौरान फोटो क्लिक कर रहे पर्यटकों पर जिराफ का गुस्सा भड़क उठता है और वो उनके पीछे दौड़ लगा देता है.
इस वीडियो को एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा है- आप जिराफ को नाराज करने के लिए क्या कर सकते हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 924.8k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: गजराज के गुस्से के आगे पस्त हुआ जिराफ, एक ही वार में हाथी ने कर दिया ऐसा हाल
पर्यटकों के पीछे दौड़ने लगा गुस्सैल जिराफ
What can you possibly do to anger a giraffe 🤔 pic.twitter.com/wLswb3ZmNo
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) May 2, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि खुली जीप में जंगल सफारी के दौरान एक महिला पर्यटक जिराफ की तस्वीरें ले रही होती है, तभी जिराफ को गुस्सा आ जाता है और वो तेजी से गाड़ी के पीछे दौड़ने लगता है. जिराफ इतनी तेजी से सफारी वाहन के पीछे दौड़ता है कि जान बचाने के लिए ड्राइवर भी तेजी से वाहन चलाने लगता है. वाहन की गति बढ़ाकर ड्राइवर किसी तरह से उसमें सवार सभी पर्यटकों की जान बचा लेता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

