वायरल

Viral Video: गजराज के गुस्से के आगे पस्त हुआ जिराफ, एक ही वार में हाथी ने कर दिया ऐसा हाल

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी कहर बनकर जिराफ पर टूट पड़ता है और एक ही वार में जिराफ का पेट फाड़ देता है.

Viral Video: गजराज के गुस्से के आगे पस्त हुआ जिराफ, एक ही वार में हाथी ने कर दिया ऐसा हाल
हाथी और जिराफ की लड़ाई (Photo Credits: YouTube)

Elephant Vs Giraffe Viral Video: वैसे तो जंगल में शेर (Lion) का राज चलता है, क्योंकि उसे न सिर्फ जंगल का सबसे ताकतवर जानवर माना जाता है, बल्कि वो अपने शिकारी अंदाज के लिए भी  जाना जाता है. भले ही शेर ताकतवर हो, लेकिन कई बार दूसरे जानवर भी अपनी हिम्मत से उन्हें कड़ी टक्कर देते हैं. इनमें से अगर हाथियों की बात की जाए तो ये विशालकाय होने के साथ-साथ काफी ताकतवर होते हैं, तभी तो कई बार शेर की ताकत भी हाथियों (Elephants) के आगे फीकी पड़ जाती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक हाथी कहर बनकर जिराफ (Giraffe) पर टूट पड़ता है और एक ही वार में जिराफ का पेट फाड़ देता है.

इस वीडियो को यूट्यूब पर Latest Sightings नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो में हाथी के गुस्से और आक्रामक अंदाज को देख लोग हैरत में पड़ गए हैं, इसलिए इसे बार-बार देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: Shocking! केरल में उत्सव के दौरान गुस्से से बेकाबू हुआ हाथी, व्यक्ति को हवा में उछालकर पटका जमीन पर, देखें Viral Video

हाथी ने जिराफ पर किया हमला

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जिराफ पानी पी रहा होता है, तभी वहां पर एक हाथी पहुंचता है. पहले तो जिराफ उसे देखकर डरता नहीं है, लेकिन हाथी उसे वहां से भागने का संकेत भी देता है, बावजूद इसके जिराफ उसकी चेतावनी को नजरअंदाज कर देता है, फिर तो हाथी का गुस्सा भड़क उठता है और वो जिराफ पर हमला कर देता है. हाथी जोरदार तरीके से हमला करके अपने दांत से जिराफ के पेट को फाड़कर उसकी अंतड़ियां बाहर निकाल देता है, ऐसे में जिराफ वहां से अपनी जान बचाने के लिए दौड़ लगा लेता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).