वायरल

Bird Taking Bath in Kitchen Sink: किचन के सिंक में नहाते हुए पक्षी का वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आपको भी आ जाएगा उस पर प्यार

एक पक्षी के नहाने का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो की खास बात तो यह है कि यह पक्षी किचन के सिंक में स्नान का लुत्फ उठाता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को वेलकम टू नेचर ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ ही कैप्शन में कहा गया है कि यह विशेष बर्डी हमेशा सिंक में स्नान करना चाहता है.

Bird Taking Bath in Kitchen Sink: किचन के सिंक में  नहाते हुए पक्षी का वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आपको भी आ जाएगा उस पर प्यार
किचन सिंक में स्नान करता पक्षी (Photo Credits: Twitter)

Bird Taking Bath in Kitchen Sink: जंगली जानवरों (Wild Animals), पशु, पक्षियों के दिलचस्प वीडियो अक्सर वायरल (Viral Videos) होते हैं, जो यूजर्स को बेहद पसंद आते हैं. इसी कड़ी में एक पक्षी के नहाने का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो की खास बात तो यह है कि यह पक्षी (Bird) किचन के सिंक (kitchen Sink) में स्नान का लुत्फ उठाता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को वेलकम टू नेचर (Welcome To Nature) ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ ही कैप्शन में कहा गया है कि यह विशेष बर्डी हमेशा सिंक में स्नान (Bird Taking Bath In kitchen Sink) करना चाहता है. वीडियो में नजर आ रहा हरे, नीले और मैरून पंखों वाला यह पक्षी दिखने में बहुत छोटा है. नहाने का शौकीन यह पक्षी सिंक में रखे एक प्लेट पर खड़े होकर नल के नीचे स्नान कर रहा है. नहाते समय अपने पंखों को फड़फड़ाता है और प्लेट में यहां से वहां घूमता है, ताकि वो स्नान का पूरी तरह से आनंद ले सके.

इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है- मेरा पक्षी हमेशा स्नान करने के लिए सिंक में जाने की जिद करता है. वह अक्सर अपने नन्हे पंखों की मदद से पानी में मस्ती करने की कोशिश करता है. उम्मीद है इस वीडियो को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाए. यह भी पढ़ें: पानी में जमकर मस्ती करता दिखा नन्हा हाथी, उसके नहाने का प्यारा वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

करीब 55 सेकेंड का यह वीडियो शेयर किए जाने के कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इंटरनेट यूजर्स वीडियो को देख बेहद खुश हैं और इस मनमोहक वीडियो के लिए वेलकम टू नेचर को धन्यवाद कह रहे हैं. इससे पहले कई पशुओं और पक्षिओं के वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें उन्हें स्नान का लुत्फ उठाते देखा जा चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2020 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).