Ram Mandir Diya Video: राम मंदिर के लिए काशी में गंगा की मिट्टी से तैयार किया गया विशाल दीया, 101 किलो देसी घी के साथ दीये को भेजा जाएगा अयोध्या
राम मंदिर दीया (Photo Credits: X)

Ram Mandir Diya Video: अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को राम मंदिर (Ram Mandir) में राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम (Pran Pratishtha Ceremony) को लेकर तैयारियों जोरों पर है. ऐसे में इस बेहद खास अवसर के लिए काशी यानी वाराणसी (Varanasi) में  पतितपावनी गंगा नदी (Ganga River) की मिट्टी से एक विशाल दीया (Huge Diya) बनाया गया है. गंगा की मिट्टी से 5 फुट लंबा, 4 फुट चौड़ा और 1.5 फुट ऊंचा दीया तैयार किया गया है, जिसे 101 किलो देसी घी के साथ अयोध्या भेजा जाएगा. मिट्टी के इस दीये का वीडियो सामने आया है, जिस पर 'श्री राम जी का दीया' लिखा हुआ है और स्वस्तिक का चिह्न बना हुआ है. यह भी पढ़ें: 1 Lakh Laddus For Ram Mandir: तिरुपति का श्री राम को दिव्य प्रसाद! अयोध्या भेजे जाएंगे 1 लाख लड्डू, उद्घाटन वाले दिन होगा वितरण

देखें वीडियो-