वायरल

Snake Viral Video: खतरनाक सांप से खिलवाड़ करता दिखा लड़का, गर्दन दबोचकर लगा नागराज को पकड़ने

सोशल मीडिया पर रोंगटे खड़े करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का खतरनाक सांप से न सिर्फ खिलवाड़ करता हुआ दिखाई दे रहा है, बल्कि वो पूंछ से पकड़ने के बजाय सांप की गर्दन पकड़कर उसे दबोचने की कोशिश भी करता हुआ नजर आ रहा है.

Snake Viral Video: खतरनाक सांप से खिलवाड़ करता दिखा लड़का, गर्दन दबोचकर लगा नागराज को पकड़ने
सांप से खिलवाड़ करता लड़का (Photo Credits: Instagram)

King Cobra Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों (Snakes) से जुड़े अनगिनत वीडियो आए दिन देखने को मिल जाते हैं. एक तरफ जहां अधिकांश लोग सांपों को देखकर उल्टी दौड़ लगा लेते हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग सांपों से बेहद दोस्ताना व्यवहार रखते हैं, जबकि ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है जो अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक सांपों से खिलवाड़ करते हुए दिखाई देते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर रोंगटे खड़े करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़का खतरनाक सांप (Dangerous Snake) से न सिर्फ खिलवाड़ करता हुआ दिखाई दे रहा है, बल्कि वो पूंछ से पकड़ने के बजाय सांप की गर्दन पकड़कर उसे दबोचने की कोशिश भी करता हुआ नजर आ रहा है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर animalsinthenaturetoday नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का जैसे ही सांप को पकड़ने के लिए जाता है, नागराज गुस्से में आ जाते हैं और उस पर पलटवार करने की कोशिश करते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: आदमी ने घायल सांप को पिलाया पानी, शख्स की दया से इंटरनेट पर लोग हुए इम्प्रेस, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी सड़क पर एक लड़के का पाला खतरनाक किंग कोबरा से पड़ जाता है. लड़का बिना समय गंवाए सांप के करीब पहुंच जाता है और उसे पकड़ने लगता है. पहले तो लड़का सांप की पूंछ पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन जैसे ही सांप हमलावर होता है वो उसकी गर्दन पकड़ने लगता है. यह नजारा देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2022 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).