वायरल

Shocking Video: शख्स को लापरवाही पड़ी भारी, कार में बैठकर पटाखा जलाने की कुछ इस तरह से चुकानी पड़ी कीमत

दिवाली के समय फोड़े जाने वाले पटाखों की वजह से कभी कोई न कोई बड़ा हादसा हो जाता है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कार के भीतर पटाखे फोडने की गलती कर बैठता है और उसे अपनी गलती का खामियाजा चुकाना पड़ जाता है. इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

Shocking Video: शख्स को लापरवाही पड़ी भारी, कार में बैठकर पटाखा जलाने की कुछ इस तरह से चुकानी पड़ी कीमत
कार में पटाखा जलाना पड़ा भारी (Photo Credits: Twitter)

Shocking Video: कई बार एक छोटी सी लापरवाही (Negligence) की भारी कीमत इंसान को चुकानी पड़ जाती है, इसलिए कहा जाता है कि किसी भी काम को बड़ी ही सतर्कता से करना चाहिए और किसी भी चीज से खिलवाड़ करने से बचना चाहिए. वरना इसका अंजाम बहुत बुरा हो सकता है. खासकर अगर लापरवाही बरती जाए तो दिवाली (Diwali) के समय फोड़े जाने वाले पटाखों (Firecracker) की वजह से कभी कोई न कोई बड़ा हादसा हो सकता है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स कार के भीतर पटाखे फोडने की गलती कर बैठता है और उसे अपनी गलती का खामियाजा चुकाना पड़ जाता है. इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर The Darwin Awards नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 196.9k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. इसके साथ ही लोग यह देखकर हैरान नजर आ रहे हैं कि आखिर कैसे पटाखा वापस लौटकर उसकी कार में आकर फट जाता है. यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर जॉब का अनोखा विज्ञापन हुआ वायरल, सिर्फ ऐसे लोग ही कर सकते हैं अप्लाई (See Viral Pic)

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के भीतर एक शख्स बैठा है और उसके हाथ में पटाखा है, जबकि उसके पास खड़ा एक शख्स उस पटाखे को जलाता है. जैसे ही वो पटाखा जलता है शख्स उसे कार से दूर जमीन पर फेंक देता है, लेकिन कुछ ही सेकेंड में वो पटाखा रॉकेट की तरह उड़ते हुए उसकी कार में वापस आ जाता है और अंदर ही एक जोरदार धमाका होता है. हालांकि गनीमत तो यह रही कि समय रहते शख्स कार से बाहर निकल गया, वरना वो किसी हादसे का शिकार भी हो सकता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2022 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).